उत्तराखंड की दिव्य संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक “मैती जात्रा” एक अनोखी धार्मिक यात्रा है, जो भगवती सुरकंडा माँ को समर्पित होती है। हाल ही में इस पर आधारित नया उत्तराखंडी जागर गीत “मैती जात्रा (भगवती सुरकंडा माँ)” प्रसिद्ध लोकगायक प्रीतम भरतवाण द्वारा प्रस्तुत किया गया है। 12 जुलाई 2025 को रिलीज़ हुए इस भक्ति गीत को अब तक 2.7 लाख से अधिक दर्शकों द्वारा देखा जा चूका है।
मैती जात्रा का महत्व उस समय और बढ़ जाता है जब बेटियाँ विवाह से पहले अपने मायके से माँ सुरकंडा देवी को विशेष न्योता देने जाती हैं। यह परंपरा नारी सम्मान, पारिवारिक आस्था, और उत्तराखंड की संस्कृति का अद्भुत उदाहरण है। मैती जात्रा गीत में इस पूरी भावना को बड़े सुंदर संगीत और शब्दों में ढाला गया है।
प्रीतम भरतवाण जी को जागर सम्राट भी कहा जाता है। उनके द्वारा बहुत से सुपर हिट गढ़वाली जागर का निर्माण किया गया है। ऐसे हे लोगो के वजह से आज भी उत्तराखंड की संस्कृति जीवित है। उन्हें 2019 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने न केवल भारत, बल्कि विदेशों में भी उत्तराखंड लोकगीतों का प्रचार-प्रसार किया है। वे आज अमेरिका की University of Cincinnati और University of Illinois में विज़िटिंग प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।

Image Credit : Pritam Bhartwan Official Channel
About : मैती जात्रा Song
* AUDIO CREDITS*
►स्वर,गीत संगीत : प्रीतम भरतवाण
►शोध संकलन सहयोग : विजय जडधारी,राजपाल जडधारी,रघु भाई जडधारी, जीत सिंह जडधारी,विनोद जडधारी, पं शशिभूषण लेखवार,पं रमेश लेखवार एवं अन्य प्रागैतिहासिक, पौराणिक मर्मज्ञ जन
►निदेशक-विजय भारती
►संगीत संचालन : रंजीत सिंह
►सिनेमेटोग्राफी व संपादन : महेश पाल
►सहायक : ललित
►रूप सज्जा : डी विकेश बाबू
►अभिनय : अनिता नौटियाल,राय सिंह रावत,रविता शाह
►सह कलाकार-सुरतम भरतवाण, सोनम भारती, परु राणा,ओम प्रकाश, राकेश कुमार, प्रद्युम्न भरतवाण
जब बेटी देती है भगवती को न्योता, तब शुरू होती है पवित्र मैती जात्रा – सुनिए माँ सुरकंडा को समर्पित यह भावपूर्ण जागर, प्रीतम भरतवाण की आवाज़ में।
अगर आप उत्तराखंड भक्ति संगीत, गढ़वाली जागर गीत पसंद है तो नीचे डाउनलोड लिंक दिया है आप ऐसे अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते है और इस गीत को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।